2012 Delhi Nirbhaya case: सुनवाई के दौरान दिल्ली की कोर्ट में बेहोश हुईं निर्भया की मां
नई दिल्ली [सुशील गंभीर]। 2012 Delhi Nirbhaya Case : निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने के लिए मंगलवार को एक अर्जी दायर की गई थी। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान निर्भया की मां भावुक भी हो गईं और हाथ जोड़ कर कहा कि डेथ वारंट जारी कर दीजिए। इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह बेहोश हो गईं वहीं, सुनवाई के दौरान अदालत में सरकारी वकील ने बताया कि दोषियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि वे दोषी पवन का नोटिस नहीं लेंगे, क्योंकि अब वे उसके वकील नहीं हैं। इस पर अदालत ने अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर से पवन का प्रतिनिधित्व करने को कहा तो उन्होंने कहा कि मामला गंभीर दौर में है, वे केस नहीं ले सकती। इसके बाद अदालत ने पवन के पिता को कहा की लीगल मदद दी जायेगी, लेकिन पवन के पिता ने सरकारी वकील लेने से मना कर दिया। तो इस पर जज ने कहा कि इस बात को आदेश में दर्ज किया जाएगा। कुछ देर की सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। निर्भया दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने की मांग को लेकर निर्भया के परिजनों एवं दिल्...